Thursday , May 23 2024
Breaking News

MP Police: पुलिस उप अधीक्षक के रूप में प्रदेश को मिलेंगे 160 अनुभवी अधिकारी

Madhya Pradesh Police:digi desk/BHN/ भोपाल/ पुलिस महकमे में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर पर उच्च पद के प्रभार देने संबंधी अधिनियम में संशोधन के बाद प्रदेेश को इस पद पर 160 से अधिक अनुभवी अधिकारी मिलेंगे। पदोन्न्ति नहीं होने से ये खाली थे। बाकी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। निरीक्षक स्तर पर लंबे समय से काम कर रहे इतने अधिकारियों के डीएसपी बनने से उनके अनुभव का लाभ जिलों को मिलेगा।

मालूम हो, डीएसपी के पद पर नियुक्ति पदोन्नति और सीधी भर्ती दोनों तरह से होती है। इस पद के अधिकारियों की संख्या बढ़ने से एट्रोसिटी, नवविवाहिता की मौत जैसे उच्च स्तरीय जांच के मामलों में भी तेजी आएगी। प्रदेश में डीएसपी के 344 पद रिक्त हैं। 160 पदों पर प्रभार दिए जाने के बाद बाकी के पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। बाकी के पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति होगी। इसकी भी प्रक्रिया जारी है।

उच्च अधिकारियों का कहना है कि इस पद पर प्रभार देने की प्रक्रिया मार्च से शुरू की गई थी। शासकीय प्रक्रिया के चलते इसमें विलंब हुआ। अब पात्र अधिकारियों का चयन कर उनके नाम गृह विभाग को भेजे जाएंगे, जहां से प्रभार देने के आदेश जारी होंगे।

छह साल की नौकरी के बाद होती है पात्रता

बतौर निरीक्षक छह साल की नौकरी के बाद पदोन्नति के माध्यम से डीएसपी बनने की पात्रता मिलती है। इसमें सर्विस रिकॉर्ड का भी महत्व होता है। लगातार बेहतर काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है। खराब आचरण के चलते पदोन्न्ति से वंचित भी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक हजार से अधिक निरीक्षक छह साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। रिक्त पद कम होने से प्रभार के चयन में कड़े मापदंड अपनाए जाएंगे।

एसएएफ के भोपाल जोन में हुई पदोन्नति

उधर, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के भोपाल जोन में प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक का प्रभार देने से संबंधित सूची जारी कर दी गई है। एसएएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मिलिंद कानस्कर ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि इस सूची में उच्च पद का प्रभार लेने वाले पुलिसकर्मियों को भोपाल जोन में ही समायोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

MP: साड़ी मेकअप के साथ फंदे मिले छात्र के केस में गहराते जा रहे राज, CBI जांच की मांग

Madhya pradesh indore indore news punit dubey suicide or murder crime case mystery: digi desk/BHN/इंदौर/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *